1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: कांग्रेस के पूर्व महासचिव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल,रामनिवास रावत के शामिल होने की भी अटकलें

Loksabha Election: कांग्रेस के पूर्व महासचिव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल,रामनिवास रावत के शामिल होने की भी अटकलें

मध्य प्रदेश कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के बीच झटके लग रहे है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए है। वहीं, कांग्रेस के बार के विधायक रामनिवास रावत के भी कांग्रेस छोड़ भगवा पार्टी में आने की अटकलें तेज हो गई है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भाजपा न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव  महेश गुलवानी के साथ दतिया के सैकड़ों कांग्रेसियो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वहीं, इस बीच कांग्रेस के 6 बार के वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

रावत 25 अप्रैल को मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भाजपा में शामिल हो सकते है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को मुरैना में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रैली करेंगे। बताया जा रहा है कि रावत पार्टी की उपेक्षा से नाराज चल रहे है। हालांकि रावत की तरफ से भाजपा में जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह नेता हुए शामिल 
कांग्रेस के शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जुझारपुर अमर सिंह यादव, सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद राहुल सिंह सहित कांग्रेस पार्षद, सरपंच-उपसरपंच और 100 से अधिक कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

नरोत्तम मिश्रा का बयान
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि कांग्रेस में भगदड़ का माहौल मचा हुआ है मंत्री स्तर से लेकर बूथ लेवल तक के चार लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा पर अपना भरोसा जताया है। कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी पर ही भरोसा नहीं रहा है और वह मोदी की विकास की भावना के साथ चलना चाहते हैं।

रामनिवास रावत के भी बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आगे आगे देखिए होता है क्या वही देश भर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की सभी सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिलती नजर आ रही है बढ़त।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...