1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. रामपुरा के सोनडी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल

रामपुरा के सोनडी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल

नीमच के रामपुरा थाना क्षेत्र के सोनडी गांव में शासकीय जमीन पर रोड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हो गया। इस घटना में महिला और एक विकलांग सहित कुल 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

By: Nivedita 
Updated:
रामपुरा के सोनडी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल

नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के सोनडी गांव में शासकीय जमीन पर गोबर खाद की रोड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। घटना 26 तारीख की रात की बताई जा रही है।

पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, राधा बाई के घर पर पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जहां मेहमान भोजन कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और जबरन रोड़ी हटाने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।

लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, कई घायल

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में गोमा बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिर में चोट लगने के कारण 16 टांके लगाने पड़े। इसके अलावा दुलीचंद, राहुल, बाला बाई, रायसिंह, छगन, मथरी बाई और एक विकलांग केशुराम सहित कुल 8 लोग घायल हुए हैं।

अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस को शिकायत

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने नीमच एसपी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा और सुरक्षा की मांग की।

धमकी और तनाव से दहशत में परिवार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं और समझौते का दबाव बना रहे हैं। साथ ही यह भी आशंका जताई गई है कि आरोपी अपने समर्थकों के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...