अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू भाजपा में शामिल हुए। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी अमृतसर के रहने वाले है। भाजपा को अमृतसर सीट के लिए एक सिख चेहरे की तलाश थी। संधू की छवि न सिर्फ साफ-सुथरी है बल्कि राजदूत होते हुए उनके एनआरआई के साथ अच्छे संबंध भी है।
