भोपालः विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिएस्थगित करने पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले पर कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री सचिन यादव ने बयान दिया है। सरकार ने सदन को समय से पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। जबकि सदन को 6 मार्च तक चलना था।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नहीं हो पाई। जिस तरह से सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है, लेकिन कृषि विभाग को आवंटित बजट को लेकर सरकार की क्या कार्ययोजना है इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई, यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दिशा में सरकार को प्रयास करना चाहिए।