मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज विभिन्न विभागों के मंत्री प्रेस वार्ताओं के माध्यम से अपने-अपने विभागों की प्रमुख उपलब्धियां साझा करेंगे। इन संवादों के जरिए यह भी बताया जाएगा कि बीते दो वर्षों में राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश की जनता के लिए क्या-क्या कार्य किए हैं और विकास की दिशा में कौन से महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
राजधानी भोपाल में आयोजित इन पत्रकार वार्ताओं में जल संसाधन, जनजातीय कार्य, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से जुड़े मंत्री भाग लेंगे।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज 30 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में पत्रकार वार्ता करेंगे। इस दौरान वे जल संसाधन विभाग की योजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जानकारी देंगे।
जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह की पत्रकार वार्ता 30 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें जनजातीय समाज के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से संबंधित योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप 30 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में पत्रकार वार्ता करेंगे। इस अवसर पर एमएसएमई सेक्टर में निवेश, रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने से जुड़ी सरकारी पहलों की जानकारी दी जाएगी।
अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्रकार वार्ता 30 दिसंबर 2026 को शाम 4:30 बजे जनसंपर्क संचालनालय में आयोजित होगी। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की प्रगति साझा की जाएगी।
इन सभी प्रेस वार्ताओं के माध्यम से राज्य सरकार अपने दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं को जनता और मीडिया के सामने प्रस्तुत करेगी।