1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. UPSC 2025 में मध्यप्रदेश के दो विद्यार्थियों ने टॉप-10 में बनाई जगह, CM डॉ. मोहन ने दी बधाई

UPSC 2025 में मध्यप्रदेश के दो विद्यार्थियों ने टॉप-10 में बनाई जगह, CM डॉ. मोहन ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मध्यप्रदेश के दो विद्यार्थियों के टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। भोपाल के ईशान और धार के पक्षल ने शानदार प्रदर्शन किया।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
UPSC 2025 में मध्यप्रदेश के दो विद्यार्थियों ने टॉप-10 में बनाई जगह, CM डॉ. मोहन ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दो युवाओं ने अखिल भारतीय स्तर पर टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि UPSC के घोषित परिणामों से उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई है और यह प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।

भोपाल और धार के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल के ईशान और धार जिले के पक्षल ने UPSC परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों युवाओं ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देशभर में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनकी सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और अधिक से अधिक युवा प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित होंगे।

मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों का रहा उल्लेखनीय प्रदर्शन

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों में मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ कुल चयनित अभ्यर्थियों में भी प्रदेश के विद्यार्थियों की संख्या अच्छी रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Ads By Newlife

Newlife Healthcare is an authorized Stockist/ Distributor of M/s Biotronik Medical Devices India Pvt Ltd , Abbott Medical devices India Pvt ltd . Getinge

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...