1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. LPG Cylinder rate: बजट से पहले बचत, मिली खुशखबरी कम हो गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम

LPG Cylinder rate: बजट से पहले बचत, मिली खुशखबरी कम हो गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम

आम लोगों के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी(LPG) सिलेंडर के दाम में पिछले साल अक्टूबर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिर्पोट – अतुल विश्वकर्मा

जनता के लिए खुशखबरी है, जहां बिना सब्सिडी वाले एलपीजी(LPG) सिलेंडर के दाम में पिछले साल अक्टूबर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई है।

जनता को बजट से पहले ही बड़ी राहत मिल गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने बजट से कुछ देर पहले रसोई गैस के दाम में कमी करने का ऐलान किया। इससे कमर्शियल  एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए। एलपीजी सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई है।

कंपनियों के अनुसार, दाम में यह कटौती आज यानी 01 फरवरी 2022 से लागू हो गई है। अब दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होकर 1907 रुपये हो गए हैं। इस फैसले को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इनमें उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे बड़े राज्य भी शामिल हैं।

दाम में संशोधन के बद 01 फरवरी से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले डोमेस्टिक सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये होंगे। कोलकाता में यह 926 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत दिल्ली के बराबर रहेगी। चेन्नई में यह सिलेंडर 915.50 रुपये में उपलब्ध होगा। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में पिछले साल अक्टूबर से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...