हरियाणा में काेरोना वायरस कहर बरसा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई विधायक और नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंंत्री निवास के 12 कर्मचारियों को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।