1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. 22 घंटे की अथक मेहनत के बावजूद नहीं बच पाया मासूम भागीरथ, खेलते समय बोरवेल में गिर गया था मासूम

22 घंटे की अथक मेहनत के बावजूद नहीं बच पाया मासूम भागीरथ, खेलते समय बोरवेल में गिर गया था मासूम

बीती रात को करीब 8 बजे बोरवेल में गिर गया था मासूम, जो बोरवैल के करीब 70 फिट की गहराई में पानी के बीच फंसा रहा। मासूम को निकालने के लिए दो अलग-अलग रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए।

By: Naredra 
Updated:
22 घंटे की अथक मेहनत के बावजूद नहीं बच पाया मासूम भागीरथ, खेलते समय बोरवेल में गिर गया था मासूम

उज्जैनः 22 घण्टे के अथक प्रयास के बाद 3 साल का मासूम भागीरथ के रेस्क्यू पूरा हुआ। बच्चे के बेसुध हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झालरिया गांव में हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। 2 साल का भागीरथ खेलते-खेलते खुले बोरवेल में गिर गया था। घटना मां के सामने हुई, जिसने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बच्चा गहराई में समा गया।

इस ऑपरेशन में उज्जैन, इंदौर, हरदा और भोपाल की टीमों ने रेस्क्यू चलाया, जहां NDRF और SDRF की टीमें लगातार बचाव कार्य में लगी रही। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह,  एसपी प्रदीप शर्मा पूरे समय मौके पर मौजूद रहे।

बीती रात को करीब 8 बजे बोरवेल में गिर गया था मासूम, मासूम बच्चा बोरवैल के करीब 70 फिट की गहराई में पानी के बीच फंसा रहा। मासूम को निकालने के लिए दो अलग-अलग रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए।

एक ऑपरेशन में लगी आधा दर्जन पोकलेन मशीन, बोरवेल के पेरेलर गड्ढा खोदा गया। दूसरे ऑपरेशन के तहत लोहे की रॉड से बच्चे को लिफ्ट कराया गया, लिफ्ट के माध्यम से ही बच्चे को बाहर निकाला जा सका। एसपी प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई होगी

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...