मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रतलाम के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘संघ शताब्दी सभागार’ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप और विद्या भारती के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय को मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व के पोषण का केंद्र बताया।
