Rural Electricity Issue News in Hindi

रायसेन: तीन साल से बंद विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

रायसेन: तीन साल से बंद विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

रायसेन जिले के सांची ब्लॉक के ग्राम जमुनिया खेजड़ा में करीब तीन साल से 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन बंद पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। बिजली समस्या से परेशान किसानों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। जिला प्रशासन ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है।