Gaza Peace Plan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत कर गाजा युद्धविराम और बंधकों की रिहाई समझौते पर बधाई दी।नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट बैठक बीच में रोककर मोदी से बात की और भारत के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने मध्य पूर्व में शांति और कूटनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।
