Mp Infrastructure News in Hindi

सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी ने की मध्यप्रदेश की नेशनल हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा

सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी ने की मध्यप्रदेश की नेशनल हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल के समत्व भवन में मध्यप्रदेश की संचालित और प्रस्तावित नेशनल हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, सड़क एवं परिवहन से जुड़े प्रोजेक्ट्स और आगामी योजनाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बड़वानी में 19 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

बड़वानी में 19 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

बड़वानी के ग्राम मल्फा में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत बन रही 19 लाख रुपये की पुलिया पर ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ काजल जावला ने सामग्री की लैब जांच और दोषी पाए जाने पर पुलिया दोबारा बनवाने तथा जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।