ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और आगामी प्राथमिकताओं पर बात की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग, सिंचाई और अधोसंरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का दावा किया। मुख्यमंत्री ने 2027 को ‘युवा वर्ष’ और 2028 को ‘मातृशक्ति’ को समर्पित करने की घोषणा करते हुए विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण पर जोर दिया।
