मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अभाविप ने प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन जिला केंद्रों पर कलेक्टरों को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, लैब, सुरक्षा, इंटरनेट और अन्य सुविधाओं में सुधार की मांग करेगा।
