Krishna Janmashtami Celebration News in Hindi

पन्ना में जन्माष्टमी की धूम, जुगल किशोर सरकार को अर्पित किया गया 56 भोग

पन्ना में जन्माष्टमी की धूम, जुगल किशोर सरकार को अर्पित किया गया 56 भोग

पन्ना के प्रसिद्ध श्री जुगल किशोर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा। श्रद्धालुओं ने जुगल किशोर सरकार को 56 भोग अर्पित किया है। जन्माष्टमी पर भगवान को हीरे जड़ित मुरली और वृंदावन से मंगाए गए विशेष वस्त्रों से सजाया जाएगा।

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, लड्डू गोपाल को झुलाया पालना

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, लड्डू गोपाल को झुलाया पालना

गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य तरीके से मनाया गया। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूरा कराया, लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया और आरती की। इस दौरान भजन संध्या, बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।