गोरखपुर में PET परीक्षा को लेकर परिवहन निगम ने विशेष बस संचालन की तैयारी तेज कर दी है। गाजीपुर और बलिया के लिए 150 तथा वाराणसी रूट पर करीब 100 बसें लगाने की योजना है। सुबह 5 बजे से बस संचालन, महिला अभ्यर्थियों की सुविधा और बस स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
