मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबरी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जनपद सदस्य राजेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना ने कलेक्टर, आयुक्त और आईजी को शिकायत देकर खनन पर रोक लगाने की मांग की है। उनका आरोप है कि कई शिकायतों और विरोध प्रदर्शनों के बावजूद अवैध उत्खनन जारी है।
