शेखपुरा में संभावित बाढ़ और सुखाड़ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम शेखर आनंद ने घाटकुसुभा प्रखंड के संवेदनशील गांवों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और पशु चारे की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। हरोहर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।
