India-Bahrain : भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्ला लतीफ अलजानी ने दिल्ली में मुलाकात कर सामरिक और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने और सूचनाएं साझा करने का निर्णय लिया। साथ ही, आपसी व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
