सिंगरौली के नवनियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को प्राथमिकता बताया।
