उत्तर प्रदेश में आगामी नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ-साथ वरिष्ठ नेता आजम खां का नाम भी शामिल किया गया है, जो वर्तमान में सीतापुर जेल में बंद हैं।
