महाकुंभ 2025 के तहत गृह मंत्री अमित शाह आज प्रयागराज पहुंचेंगे और संगम में स्नान करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। गृह मंत्री सुबह करीब 11:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से अरैल घाट का रुख करेंगे और निषादराज क्रूज के जरिए वीआईपी घाट पहुंचेंगे।
