1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजाः अधिकारियों ने संतों के साथ किया निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजाः अधिकारियों ने संतों के साथ किया निरीक्षण

अधिकारियों ने संतों को सिंहस्थ से जुड़ी तैयारियों और निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई।

By: Naredra 
Updated:
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजाः अधिकारियों ने संतों के साथ किया निरीक्षण

उज्जैनः आगामी सिंहस्थ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासनिक अमला अब संत समाज के साथ मिलकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहा हैं।

सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने साधु-संतों के साथ निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। भ्रमण की शुरुआत शनि मंदिर से की गई, जिसके बाद नवीन घाट निर्माण कार्य का जायजा लिया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने संतों को सिंहस्थ से जुड़ी तैयारियों और निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...