विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इन दिनों कनाडा के नियाग्रा में आयोजित जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई देशों के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय मुलाकात कर भारत के वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम बातचीत की।
कनाडा की विदेश मंत्री से मुलाकात
डॉ. जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से द्विपक्षीय मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने भारत-कनाडा के बीच रोडमैप 2025 के तहत सहयोग की प्रगति पर चर्चा की। जयशंकर ने जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक की सफल मेजबानी के लिए अनीता आनंद को बधाई भी दी और कहा कि भारत कनाडा के साथ अपनी साझेदारी को और सुदृढ़ करना चाहता है।

मेक्सिको के विदेश मंत्री से सहयोग पर चर्चा
विदेश मंत्री ने मैक्सिको के विदेश मंत्री डॉ. जुआन रामोन डे ला फुएंते से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने व्यापार, वाणिज्य, स्वास्थ्य एवं फार्मास्यूटिकल्स, तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
जर्मनी, फ्रांस और ब्राजील के साथ रणनीतिक बातचीत
इसके अलावा डॉ. जयशंकर ने जर्मनी, फ्रांस और ब्राजील के अपने समकक्षों से भी मुलाकात की। जर्मनी के विदेश मंत्री के साथ बातचीत में दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी, भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों, पश्चिम एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर विचार-विमर्श किया।
फ्रांस के विदेश मंत्री से मुलाकात में रणनीतिक साझेदारी और रक्षा सहयोग को गहराने पर चर्चा हुई। वहीं, ब्राजील के विदेश मंत्री के साथ बैठक में निवेश, स्वास्थ्य और तकनीकी सहयोग पर जोर दिया गया।