1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. India-US Relations : मलेशिया में जयशंकर-रुबियो की अहम बैठक, भारत-अमेरिका संबंधों पर हुई विस्तृत चर्चा

India-US Relations : मलेशिया में जयशंकर-रुबियो की अहम बैठक, भारत-अमेरिका संबंधों पर हुई विस्तृत चर्चा

India-US Relations : मलेशिया में आसियान सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार समझौते और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।रुबियो ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान से संबंध भारत की कीमत पर नहीं बढ़ाएगा।दोनों नेताओं की मुलाकात को भारत-अमेरिका कूटनीतिक रिश्तों के लिए अहम माना जा रहा है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
India-US Relations : मलेशिया में जयशंकर-रुबियो की अहम बैठक, भारत-अमेरिका संबंधों पर हुई विस्तृत चर्चा

मलेशिया में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन के इतर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार समझौते और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “सुबह कुआलालंपुर में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर केंद्रित रही।”

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर वार्ता चल रही है। अब तक इसके पहले चरण के लिए पाँच दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है। हालांकि, कुछ बिंदुओं पर सहमति नहीं बन पाई है। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि भारत जल्दबाज़ी में कोई समझौता नहीं करेगा और अपने हितों के अनुरूप ही निर्णय लेगा।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान ने ध्यान आकर्षित किया है। रुबियो ने कहा कि “भारत को समझना चाहिए कि अमेरिका को कई देशों के साथ संबंध बनाए रखने की आवश्यकता है। हम पाकिस्तान के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने का अवसर देख रहे हैं, लेकिन यह भारत के साथ हमारे गहरे और ऐतिहासिक रिश्तों की कीमत पर नहीं होगा।”

रुबियो ने आगे कहा कि भारत एक परिपक्व और व्यावहारिक विदेश नीति वाला देश है, जो समझता है कि हर देश के अपने रणनीतिक हित होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका की पाकिस्तान के साथ बातचीत भारत के साथ उसकी मित्रता को प्रभावित नहीं करेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...