1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला एक और कार्यकाल, राष्ट्रपति ने खुद चुना

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला एक और कार्यकाल, राष्ट्रपति ने खुद चुना

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को इस बार जनता दल ने नमित नही किया था , वही दूसरी तरफ उनका कार्यकाल 10 अप्रैल को खत्म होने वाला था, लोकिन उसी दिन.. 10 अप्रैल को ही सरकार ने उच्च नोटिफिकेशन जारी करके उन्हें राष्ट्रपति का कोटा के तहत फिर से राज्यसभा भेज दिया।

By: BS Yadav 
Updated:

हरिवंश नारायण सिंह बिहार से हैं जो कि राज्यसभा के उपसभापति हैं, वे नीतीश कुमार की जनता दल पार्टी के सदस्य हैं. उन्हें 2014 में पहली बार बिहार से राज्यसभा सांसद चुना गया था, और 2018 से वह लगातार उपसभापति के पद पर बने हुए हैं. अगर पहले कि बात करें तो उन्होंने राजनीति में आने से पहले, वह एक प्रसिद्ध पत्रकार थे और प्रभात खबर के प्रधान संपादक रहे हैं बता दें कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सलाहकार के रूप में भी काम किया है.

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का बतौर सदस्य कार्यकाल आज यानी 10 अप्रैल को समाप्त हो रहा है वही दूसरी तरफ, रिक्त हो रही सीट के लिए चुनाव की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है. हरिवंश की पार्टी जनता दल ने इस बार उनको राज्यसभा नहीं भेजा था और हरिवंश की उच्च सदन से विदाई तय मानी जा रही थी, लेकिन उसी दिन ऐन मौके पर सरकार ने उन्हें एक और कार्यकाल का तोहफा दे दिया और अब वह 2032 तक उच्च सदन में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे और संसदीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे.

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा में खाली हुई एक सीट को भरने के लिए हरिवंश को फिर से नामित किया है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रपति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार राष्ट्रपति राज्यसभा में 12 सदस्यों को नामित कर सकती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...