1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. प्रदेश BJP कार्यालय में सहयोग सेल के तहत जनसुनवाई, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं

प्रदेश BJP कार्यालय में सहयोग सेल के तहत जनसुनवाई, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं

जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी और कांग्रेस के अन्य नेता झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
प्रदेश BJP कार्यालय में सहयोग सेल के तहत जनसुनवाई, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं

प्रदेश भाजपा कार्यालय में सहयोग सेल के अंतर्गत आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विश्वास सारंग ने कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी व्यक्तिगत और क्षेत्रीय समस्याएं लेकर पहुंचे, जिन पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

कांग्रेस पर तीखा हमला: झूठ और भ्रम की राजनीति का आरोप

जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी और कांग्रेस के अन्य नेता झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं। सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद में भ्रम फैलाते हैं और कांग्रेस नेता उसी भ्रम को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस की इस राजनीति को समझ चुकी है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सरकार का पक्ष

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की सराहना कर रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील से भारत को नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जबकि कांग्रेस बिना तथ्यों के इसका विरोध कर रही है।

प्रदेश के कर्ज पर स्पष्टीकरण

मध्य प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री सारंग ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पूरी तरह आर्थिक अनुशासन में रहकर, नियमों और प्रक्रियाओं के तहत कर्ज ले रही है। उन्होंने कहा कि लिया गया कर्ज इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, जनसुविधाओं और दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं पर खर्च किया जा रहा है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

शहीदों के सम्मान पर कांग्रेस को घेरा

शहीदों के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि शहीद परिवारों का अपमान पूरे देश का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की मानसिकता जनता के सामने उजागर हो चुकी है और लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- “सरकार पूरी जिम्मेदारी से काम कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करती रहेगी और कार्यकर्ताओं व आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...