1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बढ़ते धर्मांतरण को लेकर बोले विधायक प्रीतम लोधी, ‘सभी जिम, स्पा सेंटर और ब्यूटी पार्लर्स की जांच जरूरी’

बढ़ते धर्मांतरण को लेकर बोले विधायक प्रीतम लोधी, ‘सभी जिम, स्पा सेंटर और ब्यूटी पार्लर्स की जांच जरूरी’

विधायक ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हैं उसी तरह की कार्रवाई हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी करनी चाहिए।  

By: Naredra 
Updated:
बढ़ते धर्मांतरण को लेकर बोले विधायक प्रीतम लोधी, ‘सभी जिम, स्पा सेंटर और ब्यूटी पार्लर्स की जांच जरूरी’

भोपालः प्रदेश में बढ़ते धर्मांतारण और लव जिहाद के मामलों को लेकर शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि प्रदेश में सभी जिम, स्पा सेंटर और ब्यूटी पार्लर्स की जांच होनी चाहिए। धर्मांतरण और लव जिहाद के सर्वाधिक मामलों में इन्हीं की संलिप्तता सामने आ रही है।

विधायक ने कहा कि इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। आरोपी महिला पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हैं उसी तरह की कार्रवाई हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी करनी चाहिए।

बता दें कि बीते दिनों भोपाल में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल ‘लव जिहाद’ और ‘सेक्स रैकेट’ के खुलासा हुआ। झुग्गी से निकलकर आलीशान विला तक का सफर तय करने वाली दो मुस्लिम सगी बहनों ने जिस तरह से हिंदू लड़कियों को अपनी साजिश का शिकार बनाया, वह बेहद चौकाने वाला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...