भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 का गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन का उद्घाटन किया और आयोजन स्थल पर लगी एआई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रस्तुत अत्याधुनिक तकनीकों, नवाचारों और स्टार्ट-अप्स के प्रयासों की सराहना की।
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित विद्यार्थियों और युवा प्रतिभाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक है और इससे शासन, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को एआई के क्षेत्र में कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एआई लिटरेसी मिशन के अंतर्गत तैयार कौशल रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कौशल रथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर छात्रों और युवाओं को “Future Skills for AI-Powered Bharat” के तहत प्रशिक्षित करेगा। इसके माध्यम से युवाओं को एआई तकनीक की बुनियादी और उन्नत जानकारी देकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी इनोटेक के 135 प्रतिभागियों में से टॉप-3 प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के रीजनल एआई इंपैक्ट कॉन्फ्रेंस -2026 में कहा कि-