1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP Police Transfer List: मध्यप्रदेश पुलिस में तबादले, 2 इंस्पेक्टर और 6 कार्यवाहक इंस्पेक्टर इधर से उधर

MP Police Transfer List: मध्यप्रदेश पुलिस में तबादले, 2 इंस्पेक्टर और 6 कार्यवाहक इंस्पेक्टर इधर से उधर

मध्यप्रदेश पुलिस ट्रांसफर लिस्ट जारी। 2 इंस्पेक्टर और 6 कार्यवाहक इंस्पेक्टर का तबादला किया गया। PHQ ने तय समय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। पूरी लिस्ट देखें।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP Police Transfer List: मध्यप्रदेश पुलिस में तबादले, 2 इंस्पेक्टर और 6 कार्यवाहक इंस्पेक्टर इधर से उधर

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 2 इंस्पेक्टर और 6 कार्यवाहक इंस्पेक्टर के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार सभी आठ पुलिस अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नए जिलों में भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

जारी ट्रांसफर लिस्ट

तबादला सूची के अनुसार निम्न पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है-

  • इंस्पेक्टर विनोद विनायक करकरे – सागर से ग्वालियर

  • इंस्पेक्टर कमलेश कुमार सोनी – निवाड़ी से राजगढ़

कार्यवाहक इंस्पेक्टर

  • संदीप चौरसिया – रायसेन से बुरहानपुर

  • राजकुमार चौरसिया – झाबुआ से भोपाल (नगर)

  • मनीष कुमार धाकड़ – भिंड से शिवपुरी

  • नरेन्द्र सिंह कुशवाह – शिवपुरी से भिंड

  • पंकज मुद्गल – निवाड़ी से अशोकनगर

  • हिमांशु भिंडिया – पीटीएस सागर से निवाड़ी

कार्यभार ग्रहण को लेकर सख्त निर्देश

PHQ द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी अधिकारी निर्धारित समय में अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करें। यदि कोई अधिकारी वर्तमान में निलंबित (सस्पेंड) स्थिति में है, तो उसे कार्यमुक्त न करते हुए इसकी तत्काल सूचना पुलिस मुख्यालय को देने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक संतुलन के तहत हुए तबादले

सूत्रों के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं। तबादलों के बाद संबंधित जिलों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...