1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: रण उत्सव भारत की सांस्कृतिक शक्ति और पर्यटन क्षमता का वैश्विक प्रतीक – CM डॉ. मोहन

MP News: रण उत्सव भारत की सांस्कृतिक शक्ति और पर्यटन क्षमता का वैश्विक प्रतीक – CM डॉ. मोहन

मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ में रण उत्सव की तर्ज पर टेंट सिटी विकसित की जाएगी।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: रण उत्सव भारत की सांस्कृतिक शक्ति और पर्यटन क्षमता का वैश्विक प्रतीक – CM डॉ. मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ गुजरात का रण ऑफ कच्छ का रण उत्सव आज भारत की सांस्कृतिक शक्ति और पर्यटन क्षमता का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। यह उत्सव न केवल भारत की विविधता और परंपरा को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि दूरदर्शी सोच से कैसे किसी क्षेत्र का कायाकल्प किया जा सकता है।

बंजर भूमि से विकास का मॉडल बना रण उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भव्य रण उत्सव में सहभागिता कर वहां विकसित की गई विश्वस्तरीय टेंट सिटी की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि यह एक प्रेरक उदाहरण है कि जहां कभी बंजर भूमि थी, वहां आज किसानों की सहभागिता से पर्यटन, आजीविका और समग्र विकास का ऐसा मॉडल खड़ा हुआ है, जिसे पूरी दुनिया देख रही है। लोक कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां और गुजरात की समृद्ध संस्कृति इस उत्सव को विशिष्ट पहचान प्रदान करती हैं।

सिंहस्थ 2028 में विकसित होगी टेंट सिटी

मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ में रण उत्सव की तर्ज पर टेंट सिटी विकसित की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य पर्यटन बहुल क्षेत्रों में भी टेंट सिटी की योजना पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और किसान भी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

स्मृति वन से मिली प्रेरणा, भोपाल में बनेगा समर्पित संग्रहालय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्मृति वन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थल भूकंप पीड़ितों की स्मृतियों को सहेजते हुए संवेदना और संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ भोपाल में भी यूनियन कार्बाइड त्रासदी के पीड़ितों की स्मृति में एक समर्पित संग्रहालय विकसित करने की योजना है, जिससे आने वाली पीढ़ियां इतिहास से सीख ले सकें।

नए भारत की पहचान है प्रधानमंत्री का विजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि निःसंदेह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी विजन ही नए भारत की सशक्त पहचान है। पर्यटन, संस्कृति, संवेदना और विकास—इन सभी को एक साथ जोड़ने की यही सोच भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...