1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: मध्यप्रदेश विकास के नए दौर में, नीति-पूंजी-मानव संसाधन मिलकर कर रहे काम- CM डॉ. मोहन

MP News: मध्यप्रदेश विकास के नए दौर में, नीति-पूंजी-मानव संसाधन मिलकर कर रहे काम- CM डॉ. मोहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास और जनकल्याण है तथा अधिकाधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने वाले उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: मध्यप्रदेश विकास के नए दौर में, नीति-पूंजी-मानव संसाधन मिलकर कर रहे काम- CM डॉ. मोहन

मध्य प्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास और निवेश आकर्षण के नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां नीति, पूंजी और मानव संसाधन एक साथ मिलकर विकास को गति दे रहे हैं। यह बात  CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान कही।

रोजगार आधारित उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास और जनकल्याण है तथा अधिकाधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने वाले उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश निवेश आकर्षित करने के मामले में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है और यहां विकसित हो रहे औद्योगिक मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।

कृषक कल्याण वर्ष में कृषि आधारित उद्योगों पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” घोषित किया गया है, जिसके अंतर्गत कृषि आधारित उद्योगों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को खाद्य प्रसंस्करण और आधुनिक बाजार व्यवस्था से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस रहेगा।

उद्योग स्थापना को बनाया जा रहा आसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश और उद्योग स्थापना को सरल बनाने के लिए 18 नई औद्योगिक नीतियां लागू की गई हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को व्यावहारिक रूप से लागू किया गया है ताकि निवेशकों को प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की बाधा न हो। उन्होंने बताया कि कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने वाले निवेशकों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने की योजना भी लागू की जा रही है।

उद्योगपतियों और नव उद्यमियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने The Economic Times समूह के ‘चेंजमेकर्स ऑफ मध्यप्रदेश 2.0’ कार्यक्रम में भाग लिया और प्रकाशित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उद्योगपतियों और 15 नव उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित उद्योगपतियों ने न केवल प्रदेश में निवेश किया है बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराए हैं, जिससे प्रदेश की आर्थिक प्रगति को मजबूती मिल रही है।

इन उद्योगपतियों का हुआ सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साहिल ग्रुप के विपिन कंधारी, नाना भाई ज्वेलर्स के केतन सोनी, प्रेस्टीज ग्रुप के डॉ. दाविश जैन, अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मयंक भदौरिया, मालवांचल यूनिवर्सिटी की डॉ. दीप्ती हाडा, मिलेनियम इंफ्रा के अरूण मिश्रा, सार्थक सिंगापुर के राधेश्याम गुप्ता, गरिमा ग्रुप ऑफ स्कूल के संतोष बागोरा, आईएसबीए इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के राजन मित्तल, सैफायर वेंचर्स के अब्दुल ताहिर, लजीज हकीम के मोहम्मद हुसैन, सागर ग्रुप के सुधीर अग्रवाल, गेस्ट्रोकेयर के संजय कुमार, शालिगराम डेवलपर्स के देवेन्द्र चौकसे तथा कृष्णा होम्स के मयंक कपूर को चेंजमेकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

उद्योग विकास से मजबूत होगा मध्यप्रदेश

उद्योग, शिक्षा और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में निजी निवेश और नवाचार प्रदेश के भविष्य को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से मध्यप्रदेश आने वाले वर्षों में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में अग्रणी राज्य बनेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...