1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP Cyber Attack: 32 सरकारी वेबसाइटों को बनाया गया निशाना, 48 घंटे में बहाल

MP Cyber Attack: 32 सरकारी वेबसाइटों को बनाया गया निशाना, 48 घंटे में बहाल

डार्कवेब के जरिए हुआ हमला, जीरो-डे वलनरेबिलिटी का किया गया इस्तेमाल...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP Cyber Attack: 32 सरकारी वेबसाइटों को बनाया गया निशाना, 48 घंटे में बहाल

भोपाल में मध्यप्रदेश सरकार की 32 सरकारी वेबसाइटों पर साइबर अपराधियों ने डार्कवेब के माध्यम से बड़ा साइबर हमला किया। जांच में सामने आया है कि हैकर्स ने जीरो-डे वलनरेबिलिटी यानी सॉफ्टवेयर की पहले से अज्ञात कमजोरियों का फायदा उठाकर इन वेबसाइटों को निशाना बनाया। शुरुआती आकलन में कुछ साइटों के प्रभावित होने की बात सामने आई थी, लेकिन विस्तृत जांच के बाद कुल 32 वेबसाइटों पर साइबर अटैक की पुष्टि हुई।

एम-सर्ट की त्वरित कार्रवाई, 48 घंटे में सभी वेबसाइटें रिकवर

साइबर हमले की जानकारी मिलते ही मध्यप्रदेश कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (एम-सर्ट) ने तत्काल मोर्चा संभाला। एम-सर्ट ने एमपीएसईडीसी के सहयोग से तकनीकी जांच और सुधार की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, समन्वित प्रयासों के चलते सभी प्रभावित वेबसाइटों को 48 घंटे के भीतर सुरक्षित रूप से रिकवर कर लिया गया।

समय रहते काबू में आया साइबर हमला

अधिकारियों का कहना है कि साइबर हमले को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचाव हो सका। सभी वेबसाइटों की सुरक्षा ऑडिट की गई है और अतिरिक्त साइबर सुरक्षा उपाय भी लागू किए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह के हमलों को रोका जा सके। फिलहाल सभी सरकारी वेबसाइटें सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...