जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार को लेकर लंबे समय से विरोध कर रही समाजवादी पार्टी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय मिश्रा के निलंबन पर खुशी जाहिर किया है। समाजवादी पार्टी ने मालवीय चौक पर लड्डू बांटे।
पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने आरोप लगाया कि बीते दो वर्षों से स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और सिंडिकेट का खेल जारी था, जिसकी शिकायत लोकायुक्त और मानवाधिकार आयोग तक की गई थी। उन्होंने कलेक्टर द्वारा त्वरित जांच कराए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पूरे मामले की विभागीय जांच कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।
इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने CMHO के पोस्टर भी जलाए और चेतावनी दी कि स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी आगे भी जमीनी स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
जबलपुर से संवाददाता दिनेश चौधरी की रिपोर्ट