1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बड़वानी में बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह

बड़वानी में बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल एवं भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र निकुम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
बड़वानी में बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बड़वानी जिले में 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष के परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल एवं भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र निकुम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

विभिन्न निकायों से शामिल हुईं 200 कन्याएं

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों और नगर पालिकाओं से कुल 200 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इनमें-

  • जनपद पंचायत निवाली से 21

  • नगर पालिका निवाली बुजुर्ग से 02

  • जनपद पंचायत पानसेमल से 16

  • जनपद पंचायत सेंधवा से 45

  • नगर पालिका सेंधवा से 04

  • जनपद पंचायत राजपुर से 24

  • नगर पालिका बड़वानी से 03

  • जनपद पंचायत पाटी से 30

  • जनपद पंचायत बड़वानी से 53

  • नगर पालिका अंजड़ से 01

  • नगर पालिका राजपुर से 01 कन्या शामिल रहीं।

अभिभावकों को आर्थिक संबल देने वाली योजना

जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है और वे विवाह के खर्च को लेकर कर्ज के बोझ से मुक्त हुए हैं। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना की शुरुआत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।

सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा सामाजिक ताना-बाना

भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र निकुम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना, विद्यालयों में निःशुल्क गणवेश, साइकिल और पाठ्य-पुस्तक वितरण, लाड़ली बहना योजना, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जैसी योजनाओं को सामाजिक सशक्तिकरण का आधार बताया।

सामाजिक समरसता और परंपरा का प्रतीक बना आयोजन

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, परंपरा और सरकार की जनकल्याणकारी सोच का सशक्त उदाहरण बना। आयोजन में शामिल नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...