19 दिसंबर यानि आज सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. हालांकि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी होती है. इसलिए वाहन चालको को घर से निकलने से पहले ही पेट्रोल और डीजल कीमतों के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए.
दरअसल आज कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव में बढ़ोतरी की गई हैं. जबकि कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम भी किए गए हैं. ऐसे में देश में पेट्रेल-डीजल कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ यह जानना आपके लिए जरूरी है.
बता दें कि आज राजधानी दिल्ली सहित देश के सभी महानगरों में से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के रेट में मामूली बढ़ोतरी की गई है.

आईए आपको बताते है देश के सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम:
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है. साथ ही चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.33 रुपये प्रति लीटर है.