1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. श्रीलंका जाना अब बेहद हुआ आसान, ट्रेन की मिली सौगात

श्रीलंका जाना अब बेहद हुआ आसान, ट्रेन की मिली सौगात

इस तरह रेल सेवा लगभग 386 किलोमीटर की दूरी तय करती है। श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसे ‘‘भारत-श्रीलंका संबंधों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर’’ बताया। उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘रेलवे बुनियादी ढांचे को और मजबूती!

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:धीरज मिश्रा

उत्तरी कोलंबो, 10 जनवरी श्रीलंका ने भारत द्वारा दी गई ऋण सहायता की मदद से देश के तमिल बहुल जाफना जिले को राजधानी कोलंबो से जोड़ने वाली एक लग्जरी रेल सेवा शुरू की है। इस इंटरसिटी रेल सेवा की शुरुआत रविवार को कोलंबो के माउंट लाविनिया उपनगर से उत्तर में जाफना के कांकेसंथुराई बंदरगाह उपनगर तक के लिए हुई।

इस तरह रेल सेवा लगभग 386 किलोमीटर की दूरी तय करती है। श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसे ‘‘भारत-श्रीलंका संबंधों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर’’ बताया। उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘रेलवे बुनियादी ढांचे को और मजबूती!

भारत ने कर्ज सुविधा के तहत श्रीलंका को एसी डीजल मल्टीपल यूनिट (एसी डीएमयू AC DMU) दी थी। श्रीलंका की परिवहन मंत्री पवित्रा वन्नियाराच्ची ने उद्घाटन कार्यक्रम के बाद ट्रेन में यात्रा की। भारत के उप उच्चायुक्त विनोद के. जैकब ने कोलंबो फोर्ट स्टेशन पर उनका स्वागत किया। जैकब ने कहा, ‘यह ट्रेन सेवा लोगों को आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी और दोनों देशों के बीच परस्पर लाभकारी सहयोग पर बल देगी।’

भारतीय मिशन ने एक बयान में बताया कि श्रीलंका के विकास कायरें में भारत का कुल योगदान 3.5 अरब डालर (259.1 अरब रुपये) से अधिक है। इसमें करीब 57 करोड़ डालर (42.24 अरब रुपये) की विशुद्ध रूप से अनुदान परियोजनाएं शामिल हैं।

उल्‍लेखनीय है कि भारत की ओर से यह मदद ऐसे वक्‍त में की गई है जब श्रीलंका में मुद्रास्‍फीति रिकार्ड 11.1 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है। यही नहीं श्रीलंका पर दिवालिया होने का खतरा मंडराने लगा है। पिछले साल 30 अगस्त को देश की मुद्रा का जबर्दस्त अवमूल्यन होने के बाद श्रीलंका सरकार ने राष्ट्रीय वित्तीय आपातकाल घोषित किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2014 से 2019 तक श्रीलंका का विदेशी कर्ज बढ़कर जीडीपी का 42.6 प्रतिशत हो गया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...