1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कमल हासन ने नागरिकता बिल का किया विरोध, कहा- संविधान बदलना अपराध

कमल हासन ने नागरिकता बिल का किया विरोध, कहा- संविधान बदलना अपराध

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

साउथ के सुपरस्टार अभिनेता और मक्कल नीधि मय्यम MNM के संस्थापक कमल हासन ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, भरत को किसी एक संप्रदाय के लिए देश का निर्माण करना बेवकूफी है युवा वर्ग जल्द ही इसे खारिज कर देगा। कमल हासन ने कहा कि जिस तरह स्वस्थ व्यक्ति पर सर्जरी करना अपराध है उसी प्रकार बिना गलती संविधान में बदलाव करना भी अपराध माना जाना चाहिए।

उन्होंने इसके आगे कहा कि यह भारत को एक ऐसा देश बनाने की कोशिश कर रहे हैं जहां एक ही तरह के लोग रहें , जो भेदभाव है। भारत का युवा जल्द ही इस प्रस्ताव को खारिज कर देगा।

बताते चलें कि, लोकसभा में पारित नागरिकता संशोधन विधेयक में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले तक धार्मिक कारणों से सताए गए हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, बौध्य, जैन समुदाय के आए लोगों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। प्रस्तावित कानून के मुताबिक उन्हें अवैध प्रवासी नहीं माना जाएगा।

इस बिल का कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस आरजेडी सहित कई अन्य पार्टियां विरोध कर रही हैं। वहीं असम में भी नागरिकता बिल के विरोध में आमजन सड़को पर उतर आए हैं। इस वक्त असम के कई जिलों में इस बिल का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही साथ कर्नाटक में भी इसका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...