1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है: प्रियंका गांधी

बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है: प्रियंका गांधी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदा में ‘भारत बचाओ’ रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य बीजेपी सरकार की विभाजनकारी नीतियों को उजागर करना है। इस रैली से प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, हर बस स्टॉप, हर अखबार में दिखता है, मोदी है तो मुमकिन है. असलियत ये है कि BJP है तो 100 रुपये किलो प्याज है, बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है, बीजेपी है तो 4 करोड़ नोकरियां नष्ट होना मुमकिन है।

पी चिदंबरम, मोदी सरकार भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर पी. चिदंबरम ने कहा है कि, 6 महीने में मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। फिर भी मंत्री पूरी तरह से अनाड़ी हैं। वित्त मंत्री का कहना है कि सबकुछ ठीक है, हम दुनिया में शीर्ष पर हैं। इसके आगे उन्होंने कि, केवल एक चीज जो उन्होंने नहीं कही, अच्छे दिन आने वाले हैं।’

I.C.U में पहुँचा दी गई अर्थव्यवस्था: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि,आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुँचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूँगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...