1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. रांची: CRPF कैंप में हुई फायरिंग में 2 जवानों की मौत

रांची: CRPF कैंप में हुई फायरिंग में 2 जवानों की मौत

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित CRPF कैंप में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई। कंपनी कमांडर सहित दो जवानों की मौत के बाद यहां कैंप में अफरातफरी की स्थिति है।

CRPF के कंपनी कमांडर और CRPF जवान के बीच कहासुनी के बाद सिपाही ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी में थे।

सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों कई नवंबर से चुनावी ड्यूटी दे रहे थे, इससे पहले दोनों साथ में पलामू में एक साथ ड्यूटी कर चुके हैं। पिछले तीन-चार दिनों से दोनों में विवाद चल रहा था। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि, दोनों में छुट्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसके साथ ही दूसरा कारण पुरानी रंजिश भी बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताते चलें कि, इससे पहले 4 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में ITBP कैंप में जवानों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। रहमान नाम के एक जवान ने फायरिंग की थी जिसमें 5 जवानों की मौत हो गई थी। 5 जवानों की जान लेने के बाद रहमान ने खुद को गोली मोर ली थी। यहां पर भी छु्ट्टी को लेकर विवाद बताया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...