नर्मदापुरमः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की पूजा करते हुए कन्या पूजन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 972 करोड़ की लागत से नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग के उन्नयन का रिमोट से शिलान्यास किया। जिसमें नर्मदापुरम-टिमरनी हाइवे का लोकार्पण, लगभग एक हजार करोड़ रुपए के नए और उन्नयन रोड़ का भूमिपूजन शामिल है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज 21वीं शताब्दी के सबसे बड़े निर्णय का शुरुआत हुई है। आज से लेकर परसों तक नारी वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की आधी आबादी को बड़ी ताकत देकर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश अपनी आधी आबादी को नमन कर रहा है। जिसके भरोसे से भविष्य में अपने प्रदेश के सांसद, लोकसभा-विधानसभाओं में हमारी बहनों को ताकत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां जहां भाजपा की सरकार है, हर स्थान पर बहनों को पार्षद, सभापति, अध्यक्ष, महापौर नगर निगम, स्थानीय निकाय के जिला पंचायत में 50 प्रतिशत का अधिकार दिया है। जब हमने अपनी लाडली बहना योजना चालू की थी तो कांग्रेस के लोग विरोध करते थे और आज भी कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने समय में बहनों के लिए पांच रुपए की सहायता नहीं की। लेकिन लाडली बहना स्कीम के लिए इन्होंने कहा कि भाजपा वाले झूठ बोल रहे है ये नहीं दे सकेंगे। लेकिन अब तक बहनों को 55 हजार करोड़ की राशि उनके खाते में डाली जा चुकी है। जब से योजना चालू हुई है ये 35वीं किस्त लेते हुए बहनों के खाते में प्रति बहन 40 हजार 500 रुपए उनके खाते में जा चुके हैं। जो हमारी पार्टी कहती है वो करके दिखाती है, ये उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बहनों के लिए जितना बन पड़ेगा उसे ज्यादा करते जाएंगे।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग पूरे देश में हायतौबा कर रहे हैं। एक तरफ तो कह रहे हैं कि महिला आरक्षण का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन परिसीमन का विरोध कर रहे हैं। 40 साल पहले भी तीन तलाक के मामले में मुस्लिम बहनों के लिए जब सुप्रीम कोर्ट ने भी अधिकार दिया तब कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय को लोकसभा के माध्यम से बदल दिया। बहनों की जिंदगी नर्क बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेसी जब भी करते हैं उल्टा ही काम करते हैँ।
मोदी जी के नेतृत्व में वह निर्णय भी बदला और मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक कानून लागू हुआ। कांग्रेसी तो देशभर में राम मंदिर को हिंदू मुसलमान के झगड़े का विषय बनाकर बैठे थे। लेकिन धन्यवाद उस सुप्रीम कोर्ट का जिसने निर्णय किया और उस मुस्लिम भाई का भी जिसने 70 साल तक मुकद्मा लड़ा। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अगर निर्णय कर लिया तो माता सरयू के किनारे अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन, भगवान के गर्भ गृह में प्रवेश के समय हमारा अंसारी भाई भी वहां मौजूद था। यह इस देश के विरासत की गर्व करने वाली बात है। सब उपस्थित थे अगर कोई नहीं था तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष। ये लोग ऐसे भाव से लोकतंत्र को लज्जित करने का काम करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि देने का काम किया। आज एक हजार करोड़ की सड़क के चलते विकास के माध्यम से सिवनी का पूरा क्षेत्र बदल जाएगा। 106.30 करोड़ की लागत से छन्नो विकास कार्यो की सौगात मिली है। इसमें 48 करोड़ 61 लाख की लागत से 45 विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है। 57 करोड़ 69 लाख की लागत से 51 विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। कुल मिलाकर 1001 करोड़ रुपए की सौगात मिली है।
अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य जाति हर वर्ग के कल्याण के लिए हमारी सरकार काम कर रही है है। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम में नर्मदा लोक भी बन रहा है। भगवान कृष्ण की जहां जहां लीलाएं हुई हैं हर स्थान को तीर्थ बनाने वाले हैं। और घर घर दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गाय पालन के लिए योजनाएं चालू की हैं। डॉ. भीमराव अंबेकर योजना 25 गाय माता लेकर 40 लाख की यूनिट अगर आप बनाकर दूध डेयरी के लिए 40 लाख में 10 लाख मध्यप्रदेश सरकार आपको देगी। दूध उत्पादन से किसानों की आय बढ़ाने के लिए दिए जा रहे हैं। कुपोषण दूर करने के लिए हमारे शासकीय विद्यालयों में सरकार कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के बच्चों को दूध देने का काम भी कर रही है।
डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया कि किसी एक्सीडेंट में जो भी घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाएगा उसे सरकार 25 हजार रुपए इनाम देगी। घायल व्यक्ति किसी प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में जाएगा तो सरकार डेढ लाख रुपए की राशि उसकी जान बचाने के लिए देगी। विकट स्थिति में सरकार एयर एंबुलेंस भी दे रही है। हर व्यक्ति के जीवन में जहां मदद की जरूरत पड़े वहां मदद करेंगे। लाडली बहनों की राशि भी बढाने वाले है। किसानों के लिए भी 40 रुपए प्रति गौमाता देने का निर्णय लिया है। गौमाता का दूध भी सरकार खरीदेगी।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्य़ानिकी, बागवानी, फसल के साथ तीसरी फसल, पर्याप्त सिंचाई के लिए व्यवस्था, कृषि बिजली प्रबंधन, पांच रुपए में बिजली का नया कनेक्शन, सोलर प्रबंधन के साथ सोलर पंप लगाने का काम भी कर रहे हैं। 15 अप्रैल से किसानों का गेंहू उपार्जन भी चालू किया है। पहले छोटे किसान का फिर मंझले किसान का और बाद में बड़े किसान का गेंहूं उपार्जन का काम किया जाएगा। बीते समय सोयाबीन के माध्यम से जो हमने बोनस सोयाबीन भावांतर के आधार पर दिया। उड़द भी अगर आप उत्पादन तीसरी फसल में करोगे तो उड़द के लिए प्रति क्विंटल 600 रुपए का बोनस हमारी सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक विधायक प्रेम शंकर वर्मा की मांग पर कई कार्यों के निर्माण की भी घोषणा की।
इसस पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोड शो किया। जहां शहर में लोगों मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने भव्य स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इससे पहले कार्यक्रम को जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह और विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राधा पटेल, विधायक सुहागपुर विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला समेत तमाम महिला पुरुष शामिल थे।