1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारी, जिलावार ध्वजारोहण सूची जारी

MP News: मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारी, जिलावार ध्वजारोहण सूची जारी

सरकारी आदेश के अनुसार, मंगुभाई पटेल राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारी, जिलावार ध्वजारोहण सूची जारी

26 जनवरी के आगमन के साथ ही पूरा मध्य प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। स्कूलों से लेकर कलेक्टर कार्यालयों तक गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं। इस वर्ष प्रदेश के हर जिले में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में जिलावार सूची जारी कर दी है।

राज्य स्तरीय समारोह: भोपाल में राज्यपाल, उज्जैन में मुख्यमंत्री

सरकारी आदेश के अनुसार, मंगुभाई पटेल राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृह नगर उज्जैन में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

इन जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

प्रदेश के विभिन्न जिलों में कैबिनेट मंत्रियों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंदौर में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सागर में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, रतलाम में कुंवर विजय शाह, रीवा में प्रहलाद सिंह पटेल, छिंदवाड़ा में राकेश सिंह, सिवनी में करण सिंह वर्मा, कटनी में उदय प्रताप सिंह, जबलपुर में सम्पतिया उईके और बुरहानपुर में तुलसीराम सिलावट ध्वजारोहण करेंगे।

इसके अलावा दतिया में एदल सिंह कंषाना, नीमच में निर्मला भूरिया, गुना में गोविन्द सिंह राजपूत, खरगोन में विश्वास सारंग, शाजापुर में नारायण सिंह कुशवाह, आगर मालवा में नागर सिंह चौहान, शिवपुरी में प्रद्युम्न सिंह तोमर, अशोकनगर में राकेश शुक्ला, राजगढ़ में चेतन्य काश्यप और दमोह में इंदर सिंह परमार तिरंगा फहराएंगे।

राज्यमंत्री संभालेंगे इन जिलों की जिम्मेदारी

कुछ जिलों में राज्यमंत्रियों को गणतंत्र दिवस समारोह की जिम्मेदारी दी गई है। सीहोर में कृष्णा गौर, खंडवा में धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, मंडला में दिलीप जायसवाल, बड़वानी में गौतम टेटवाल, विदिशा में लखन सिंह पटेल, रायसेन में नारायण सिंह पंवार, नर्मदापुरम में नरेंद्र शिवाजी पटेल, डिंडौरी में प्रतिमा बागरी, अनूपपुर में दिलीप अहिरवार और मैहर में राधा सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

23 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

प्रदेश के 23 जिलों में गणतंत्र दिवस पर कलेक्टरों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इनमें देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मुरैना, मंदसौर, श्योपुर, भिंड, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, नरसिंहपुर, बालाघाट और पांढुर्णा शामिल हैं। इस तरह 26 जनवरी को मध्य प्रदेश के हर कोने में देशभक्ति, उत्साह और गौरव के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...