पन्ना: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 17 अप्रैल को एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को सशक्त बनाना है।
आयोजन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर रुककर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यही यात्रा स्थानीय गांधी चौक चौराहा से शुरू होकर जगन्नाथ स्वामी मंदिर से होते हुए बड़ा बाजार होते हुए स्थानीय जुगल किशोर मंदिर में समाप्त होगी
कार्यक्रम के प्रभारी श्री मति आशा गुप्ता ने बताया कि इस पदयात्रा के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान एवं उनके अधिकारों को लेकर व्यापक जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट