उज्जैन में क्रिकेट का जुनून एक बार फिर देखने को मिला। जहां मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav की मौजूदगी में ‘फिरोजिया ट्रॉफी 2026’ का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को 1 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए की अतिरिक्त पुरस्कार राशि देने की घोषणा कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
Ujjain के क्षीर सागर मैदान में आयोजित ‘फिरोजिया ट्रॉफी 2026’ का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बना। मुख्यमंत्री Dr. Yadav के मुख्य आतिथ्य में हुए इस मुकाबले में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। रात 12 बजे तक मैदान में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने उज्जैन के खेल प्रेम को एक बार फिर साबित कर दिया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त मंच बनते हैं। इस दौरान उन्होंने विजेता टीम को 1 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा भी की।
गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता 12 से 19 अप्रैल तक आयोजित हुई। जिसमें फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और आखिरी क्षण तक दर्शकों को बांधे रखा। यह टूर्नामेंट सांसद Anil Firojiya द्वारा अपने पिता स्वर्गीय भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में पिछले 21 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।
इस वर्ष प्रतियोगिता में महिला क्रिकेट मैच और मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया… जिससे खेल के साथ-साथ सामाजिक सरोकार भी जुड़े। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि शहर के प्रमुख खेल मैदानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। वहीं आने वाले समय में क्षीर सागर मैदान को भी एक आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट