1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत के 8 नौसैनिकों को मौत की सजा से बचाने की कोशिश जारी

भारत के 8 नौसैनिकों को मौत की सजा से बचाने की कोशिश जारी

भारतीय नौसेनाओं का भारत में होगा फिर से आगमन

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
भारत के 8 नौसैनिकों को मौत की सजा से बचाने की कोशिश जारी

कतर की जेल में बंद भारत के सैनिकों के लिए राहत की बात सामने आई है. दरअसल आठ भारतीय सैनिकों के रिहाई को लेकर भारत ने कतर की अदालत में अर्जी दाखिल की है. वहीं अदालत ने इसे स्वीकार कर लिया है और मामले की सुनवाई करने को कहा है. अब अपील का अध्ययन कर जल्द मामले में सुनवाई शुरु होगी.

आपको बता दें कि भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अफसर कतर में दोहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज नामक कंपनी के लिए काम कर रहे थे। अगस्त 2022 में इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया.

वहीं कतर की सरकार ने नौसेना के पूर्व अफसरों पर लगाए गए आरोपों की जानकारी नही दी थी, लेकिन अब उन्हें जासूस करार देते हुए कतर की अदालत ने 26 अक्टूबर को पूर्व अफसरों को मौत की सजा सुना दी.

गौरतलब है कि पिछले साल 25 अक्टूबर को मीतू भार्गव नाम की महिला ने ट्वीट कर बताया था कि भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसर 57 दिन से कतर की राजधानी दोहा में गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में हैं।

मीतू भार्गव कमांडर पूर्णेंदु तिवारी की बहन हैं। इन अफसरों पर कथित तौर पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप है. वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन अफसरों पर कतर के सबमरीन प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियां इजरायल को देने का आरोप है।

इन नौसैन्य अधिकारियों को मिली मौत की सजा

नौसेना के जिन पूर्व अफसरों को कतर में फांसी की सजा दी गई है उनमें कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी, कमांडर सुग्नाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और सेलर रागेश शामिल हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...