1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जन-आक्रोश रैली में गरजे डॉ. मोहन यादव, बोले- कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने देश की महिलाओं का किया अपमान

जन-आक्रोश रैली में गरजे डॉ. मोहन यादव, बोले- कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने देश की महिलाओं का किया अपमान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी कहती थी नारी हूं लड़ सकती हूं। लेकिन उन्होंने बहनों के अधिकार को खत्म करने का काम किया।

By: Naredra 
Updated:
जन-आक्रोश रैली में गरजे डॉ. मोहन यादव, बोले- कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने देश की महिलाओं का किया अपमान

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जन-आक्रोश रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज की लड़ाई कांग्रेस समेत सभी विपक्ष के खिलाफ है। भोपाल की सड़कों पर बहनें हक के लिए लड़ने आई है। सती प्रथा के खिलाफ राजा राम मोहन राय ने लड़ाई लड़ी, ज्योति बाई फूले ने लड़ाई लड़ी, नारी सब भूलती है पर अपना अपमान नहीं भूलती, आत्म बल की कोई कमी नहीं है। मध्य प्रदेश वो राज्य है जहां बहनें सड़क पर उतरी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी कहती थी नारी हूं लड़ सकती हूं। लेकिन उन्होंने बहनों के अधिकार को खत्म करने का काम किया। राजीव गांधी ने 3 तलाक लाकर बहनों का अपमान किया। जब तक राधा को याद न करो तब तक कृष्ण का आशीर्वाद नहीं मिलता। माता पार्वती के साथ शिव जी का आशीर्वाद मिलता है। हर जगह निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे। विधानसभा से लेकर हर जगह निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...