1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कृषि मंथन 2026ः सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया वर्चुअली संबोधित, कहा- कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण व वैल्यू एडिशन पर खास फोकस

कृषि मंथन 2026ः सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया वर्चुअली संबोधित, कहा- कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण व वैल्यू एडिशन पर खास फोकस

ग्वालियर में आयोजित “कृषि मंथन एवं कृषि प्रौद्योगिकी मेला 2026” को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेत से कारखाने और बाग से बाजार तक, मूल्य संवर्धन श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

By: Naredra 
Updated:
कृषि मंथन 2026ः सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया वर्चुअली संबोधित, कहा- कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण व वैल्यू एडिशन पर खास फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित अपने निवास से ग्वालियर में आयोजित “कृषि मंथन एवं कृषि प्रौद्योगिकी मेला 2026” को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार औषधीय एवं मसाला फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मूल्य संवर्धन श्रृंखला होगी मजबूत- डॉ. मोहन यादव

खेत से कारखाने और बाग से बाजार तक, मूल्य संवर्धन श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन पर विशेष फोकस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना के माध्यम से सिंचाई के कार्य प्रगति पर हैं।

ग्वालियर में 3 दिवसीय ‘कृषि मंथन-2026’

ग्वालियर में स्थित कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ‘कृषि मंथन-2026’ का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बदलते मौसम, बढ़ती लागत और घटती उत्पादकता के बीच खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। विश्वविद्यालय में इस तरह का ब्रेन स्टॉर्मिंग कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...