पन्ना जिले के अमानगंज में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन इस बार अपने अनोखे और शाही अंदाज के कारण चर्चा में रहा है। घोड़ी, बग्घी, डीजे, बैंड-बाजा, दल दल घोड़ी और पन्ना टाइगर रिजर्व की जिप्सियों के साथ निकली भव्य बारात नगर में आकर्षण का केंद्र रही। विधायक डॉ. राजेश वर्मा, कलेक्टर ऊषा परमार सहित अधिकारियों ने बाराती बनकर आयोजन को खास बना दिया।

वहीं फिर विधायक ने बेटियों की तरफ से दूल्हों का टीका और द्वारचार की परंपरा निभाई। वहीं इस सम्मलेन में पूरे रीति-रिवाजों के साथ 66 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।और दांपत्य जीवन में प्रवेश किया।
पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट