1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भोपाल-ओरछा-चंदेरी हेली पर्यटन सेवा के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से की बात

भोपाल-ओरछा-चंदेरी हेली पर्यटन सेवा के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा योजना के माध्यम से खासकर छोटे प्लेन की योजनाएं भी लगातार जारी हैं। इसके माध्यम से सिंगरौली, रीवा, सतना, भोपाल सहित ऐसे कई सेक्टर में काम करते हुए एविएशन के माध्यम से मध्यप्रदेश को देश के नक्शे पर लाते हुए दुनिया के सामने प्रदेश का मॉडल आदर्श बन रहा है।

By: Naredra 
Updated:
भोपाल-ओरछा-चंदेरी हेली पर्यटन सेवा के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से की बात

भोपाल-ओरछा-चंदेरी हेली पर्यटन सेवा के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बात की। मुख्यंमत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज दिन एक ऐतिहासिक दिन है मैं प्रदेश वासियों को भगवान परशुराम की जयंती की बधाई देना चाहुंगा।

भोपाल-चंदेरी-ओरछा नए सेक्टर का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक सौगात भी मिल रही है। टूरिज्म डिपार्टमेंट के माध्यम से हेलीकॉप्टर सर्विस की शुरुआत की जा रही है। भोपाल-चंदेरी-ओरछा नए सेक्टर का शुभारंभ किया है। ओरछा सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी और खासकर चंदेरी की साड़ी और कई कारणों से उद्योंगों का बड़ा अच्छा सेक्टर है। इसी के साथ बीते समय भगवान राम के धाम पर जाने-आने के लिए हमने राजा राम की नगरी ओरछा में काफी अच्छा निर्माण कार्य कई सुझावों के साथ पर्यटकों की व्यवस्था के अलावा भगवान के मंदिर के धाम की गरिमा बढ़े और आनंद के साथ ओरछा की यात्रा सम्पन्न करें, ऐसे कई कामों को हाथों में लिया था उसका लोकार्पण किया।

भोपाल से हवाई यातायात के तीसरे सेक्टर की शुरुआत

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इसके अलावा एक और सरल मार्ग हवाई यातायात के माध्यम से भोपाल से हवाई यातायात की तीसरा सेक्टर हमने प्रारंभ किया। इससे पहले हमने उज्जैन, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, इंदौर-उज्जैन का सेक्टर प्रारंभ किया था। बाद में दूसरा सेक्टर जिसमें चित्रकूट, महियर की माता जी, पंचमणी, अमरकंटक समेत कई क्षेत्रों को समेटने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हमारी पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा योजना के माध्यम से खासकर छोटे प्लेन की योजनाएं भी लगातार जारी हैं। इसके माध्यम से सिंगरौली, रीवा, सतना, भोपाल सहित ऐसे कई सेक्टर में काम करते हुए एविएशन के माध्यम से मध्यप्रदेश को देश के नक्शे पर लाते हुए दुनिया के सामने प्रदेश का मॉडल आदर्श बन रहा है।

तमाम प्रयासों की हो रही शुरुआत- डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई सारे राज्य है जो अब हमको फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में धार्मिक पर्यटन, वन्यजीवन को नजदीक से देखने के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के केंद्रों के साथ जोड़ने के ऐसे कई प्रयासों को करने की हमारी शुरुआत है। मैं उम्मीद करता हूं कि इसके माध्यम से न केवल यात्रियों को नैसर्गिक आंनद रास्ते में हेलीकॉप्टर के माध्यम से मिलेगा, बल्कि समय की बचत भी होगी और मध्यप्रदेश सरकार भी उनके साथ मिलकर उनके इस पूरे प्रबंधन में अपनी योजना के आधार पर मदद कर रही है। इससे कई प्रकार से व्यक्तियों को रोजगार भी मिलेगा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...